“जो कहा वो किया” मुख्यमंत्री डॉ यादव अचानक पहुंचे उज्जैन और किया उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण
किसान के चेहरे पर खुशी ही हमें सुकून...
किसान के चेहरे पर खुशी ही हमें सुकून...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स...
उज्जैन। जल, जंगल और सामान्य जन के लिए...
Reliance Jio New Tariff प्लान्स की घोषणा हो चुकी है और इनकी शुरुआत 199 रुपए से होती है। जियो का सबसे महंगा रिचार्च 2199 रुपए का है जो यूजर को पूरे 365 दिन की वैधता देता है। जहां जियो ने अपने 44 रुपए वाले प्लान को 555 रुपए का कर दिया है वहीं 444 रुपए वाले प्लान की वैधता में कटौती हो गई है। जियो के जो प्लान घोषित हुए हैं उनमें आप थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं क्योंकि टैरिफ के दाम तो बढ़ गए लेकिन उसमें से फायदेमंद कौन सा है वो समझने में थोड़ी दिक्कत होगी। साथ ही कंपनी अपने पुराने रिचार्ज 6 दिसंबर तक यानी कल तक के लिए ऑफर कर रही है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आपके उपयोग के हिसाब से कौन सा प्लान आपके लिए सही होगा और आपकी जेब पर बोझ भी नहीं बढ़ाएगा।
कैसी है आपकी जरूरत
वैसे तो जियो ने 199 रुपए से लेकर 2199 रुपए तक के प्लान पेश किए हैं लेकिन महंगे हो चुके नए रिचार्ज प्लान्स को लेने से पहले एक बार यह जरूर समझ लें की आपकी जरूरत कैसी है। हालांकि, एक महीने के रिचार्ज बार बार करवाने से बेहतर के आप दो महीने का रिचार्ज एक बार में कर लें। इससे आसानी यह होगी कि आपको हर महीने रिचार्ज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जहां एक महीने वाले रिचार्ज 199 से 349 रुपए तक के हैं वहीं दो महीने वाले रिचार्च 399 और 444 रुपए वाले हैं।
इसमें यूजर को दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 3000 मिनट्स मिलेंगे। 1299 वाला प्लान पूरे एक साल की वैधता और कुल 24 जीबी डेटा देता है। साथ ही दूसरे नेटवर्क पर 12,000 मिनट्स की कॉलिंग भी मिलती है।अगर आप उन यूजर्स में हैं जो वैधता और डेटा दोनों ज्यादा चाहते हैं तो फिर आपके लिए 3 महीने वाले 555 और 599 वाले प्लान बेहतर होंगे। 555 वाले प्लान में आपको डेढ़ जीबी डेटा रोज और 84 दिन की वैधता मिलती है। वहीं दूसरे नेटवर्क पर 3000 मिनट्स की कॉलिंग इसमें शामिल है। दूसरी तरफ 599 वाले रिचार्ज में 2 जीबी डेटा रोज मिलता है।