रन चेज करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

खेल/क्रिकेट

रन चेज करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत ने तीन टी-20 की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बना लिए। रन चेज करते हुए भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 207 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 202 रन चेज किया था।

कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंद पर 94 और लोकेश राहुल ने 62 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ये लगातार सातवीं जीत है। पिछली बार टीम इंडिया 2017 में हारी थी। सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।