धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग, नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित
पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए शौचालय...
मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले...
तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ के हिन्दी रीमेक में शाहिद, मृणाल ठाकुर के बाद पंकज कपूर की एंट्री हो गई है। पंकज फिल्म में शाहिद के कोच के रूप में नजर आएंगे। इसके पहले इन दोनों की जोड़ी 2015 में आई फिल्म ‘शानदार’ में नजर आई थी। जबकि 2011 में ‘मौसम’ को पंकज ने डायरेक्ट किया था।
अगले साल होगी रिलीज – ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं, जिन्होंने तेलुगु फिल्म का भी निर्देशन किया था। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू होने वाली है, जबकि इसके अगले साल 28 अगस्त 2020 को रिलीज किया जाएगा। स्पोर्ट्स पर बन रही यह फिल्म भारतीय खेल दिवस से ठीक एक दिन पहले रिलीज हो सकती है।
5 साल बाद पंकज की वापसी – बात पंकज कपूर की करें तो पिछली बार उन्हें 2015 में ‘शानदार’ फिल्म में देखा गया था। इसके बाद वेब प्लेटफॉर्म पर ‘टोबा टेक सिंह’ में नजर आए थे। ‘जर्सी’ 5 साल के ब्रेक के बाद उनकी कमबैक फिल्म कही जा सकती है। हालांकि इस बीच उनके द्वारा लिखा गया उपन्यास भी विमोचित हुआ था। जिसका नाम ‘दोपहरी’ था। बकौल पंकज इस उपन्यास को लिखने में उन्हें 27 साल का वक्त लगा है।