Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...
सिने जगत के दो मेगास्टार रजनीकांत और कमल हासन 35 साल बाद फिर साथ नजर आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने दोनों स्टार्स को एक कहानी के लिए मना लिया है। हालांकि अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि आगामी कुछ महीनों में प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। फिलहाल कमल ‘इंडियन 2’ और रजनी निर्देशक सिवा के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘गिरफ्तार’ में साथ नजर आए सुपरस्टार कमल हासन और रजनीकांत एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि कैथी के निर्देशक लोकेश कनगराज ने रजनी और कमल से मुलाकात क फिल्म की कहनी सुनाई है। इतना ही नहीं सूत्र बताते हैं कि दोनों स्टार्स स्क्रिप्ट पढ़कर हामी भर दी है।
हालांकि आने वाले कुछ समय में फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। कमल जहां ‘इंडियन 2’ के काम में व्यस्त हैं, वहीं रजनी ने हाल ही में ‘दरबार’ का काम पूरा कर लिया है। ‘दरबार’ अगले साल पोंगल के मौके पर रिलीज होगी। गौरतलब है कि ‘गिरफ्तार’ में भारतीय सिनेमा के तीन बड़े नामों ने एकसाथ काम किया था। दोनों स्टार्स के अलावा फिल्म में बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन भी शामिल थे।
फिर साथ काम करेंगे मुरुगदास और रजनी
तमिल फिल्म ‘दरबार’ के काम के बाद रजनी और निर्देशक मुरुगदास एक बार फिर साथ काम कर सकते हैं। एक्टर के करीबी ने बताया कि मुरुगदास सर ने थलाइवा के सामने एक और कहानी का प्रस्ताव रखा है जिसे रजनी ने हां भी कर दी है। उन्होंने बताया कि अगले प्रोजेक्ट की तैयारी ‘दरबार’ की सफलता पर टिकी हुई है।
रजनीकांत के फैंस मनाएंगे 70 दिनों तक जन्मदिन
सुपरस्टार रजनीकांत आगामी 12 दिसंबर को 68 वर्ष के होने जा रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस ने 70 दिवसीय जश्न की शुरुआत कर दी है। बीते गुरुवार को प्रशंसकों ने मंदिर पहुंचकर रजनी की लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगीं। प्रशंसकों का कहना है कि वे 2021 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। इतना ही नहीं सभी ने थलाइवा के कहने पर कमल हसन का समर्थन करने की भी बात कही।