कहो ना प्यार है के बाद ऋतिक रोशन से नफरत करने लगे थे किच्चा सुदीप - Samacharline.com

बॉलीवुड

कहो ना प्यार है के बाद ऋतिक रोशन से नफरत करने लगे थे किच्चा सुदीप

साउथ सुपर स्टार किच्चा सुदीप दबंग 3 में नजर आने वाले हैं. फिल्म में वो विलेन के रोल में हैं. मूवी 20 दिसंबर को रिलीज होगी. अब फिल्म प्रमोशन के दौरान किच्चा ने ऋतिक रोशने से जुड़ा एक खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कहो ना प्यार है के बाद मुझे जितनी नफरत ऋतिक रोशन से हुई उतनी किसी से नहीं हुई

इस वजह से किच्चा ने 10 से ज्यादा बार देखी कहो ना प्यार है

बॉलीवुड हंगामा से इंटरव्यू में किच्चा ने कहा- ‘मुझे लगता है कि अगर मैं ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म करूंगा, तो जो पहला व्यक्ति सेट पर रिपोर्ट करेगा, वो मेरी पत्नी होगी. वो ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन है. मेरी पत्नी की वजह से मैंने कहो ना प्यार है, जो कि ऋतिक की पहली फिल्म थी उसे 10 से ज्यादा बार देखा है

मेरी पत्नी ने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैं फिल्म देखने नहीं जाऊंगा, तो वो किसी और के साथ चली जाएगी और वो लड़की नहीं होगी. तो, मैं गया, बैठा, फिल्म देखी और वापस आ गया. जब मैंने पहली बार फिल्म देखी, तो मुझे बहुत पसंद आई. मुझे ऋतिक बहुत पसंद आए. उनका डांस… लेकिन मैंने इसके बाद कभी किसी से नफरत नहीं की. जब भी ऋतिक डांस कर रहा होता तो वो मेरा हाथ पकड़ते हुए मुझे पिंच करती और मेरा हाथ पकड़ती और मुझे लगता कि अरे मैं भी एक्टर हूं. कहो ना प्यार है मेरी जिंदगी में एक पेज बन गई. हमने फिल्म की सफलता में बहुत बड़ा योगदान दिया है

Page 4MP Achievement Digital AD_300X250