खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...
अब तक आम जनता को GST की दरों में कटौती कर राहत देने वाली सरकार अब इसमें बदलाव करने जा रही है जो हो सकता है कि आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ को बढ़ा दे। खबर है कि केंद्र सरकार GST की स्लैब और इसकी दरों में बड़ा बदलाव कर सकती है।
इस बदलाव के प्रस्ताव वाली संसदीय वित्त समिति की एक रिपोर्ट मंगलवार को ही संसद में पेश की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार GST की समीक्षा कर रही है। इसकी दरों और स्लैब के ढांचे में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। समिति ने जीएसटी संग्रह कम होने का भी जिक्र किया है।
समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति यह मानने के लिए विवश है कि हाल के महीनों में GST संग्रह हालिया लक्ष्य से कम रहा है। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में उच्च स्तरीय सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि राज्यों के अधिकारी और जीएसटी के पक्षकारों की ओर से सुझाव आया है कि चार स्लैब वाले जीएसटी के ढांचे को तीन स्लैब का कर दिया जाए।