भारत ने विशाखापट्टनम में वेस्टइंडीज को 8 साल बाद हराया - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

खेल/क्रिकेट

भारत ने विशाखापट्टनम में वेस्टइंडीज को 8 साल बाद हराया

भारत ने तीन वनडे की सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 107 रन से हरा दिया। बुधवार को विशाखापट्टनम में खेले गए मैच में भारत ने पहले 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 43.3 ओवर में 280 रन ही बना सकी। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को इस मैदान पर 8 साल बाद हराया। उसे पिछली जीत 2011 में मिली थी। भारत के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने हैट्रिक ली। वहीं, रोहित शर्मा ने 159 और लोकेश राहुल ने 102 रन की पारी खेली। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरा वनडे कटक में 22 दिसंबर को खेला जाएगा।