भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार के विरोध में युवाओं के साथ हो रहे छलावा को लेकर किया आंदोलन - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार के विरोध में युवाओं के साथ हो रहे छलावा को लेकर किया आंदोलन

देवास। प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं का बेरोजगारी भत्ता नही दिया है रहा है, सरकार सिर्फ प्रलोभन दे रही है। प्रदेश के युवाओं को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं भी बंद कर दी गई है। इन्हीं बातों को लेकर भाजयुमो ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया वही इससे पूर्व मल्हार स्मृति मन्दिर में प्रदर्शन भी किया। यहाँ पर पुलिस के द्वारा अस्थाई जेल भी बनाई गई थी। कोई हिंसक प्रदर्शन न हो उसके चलते पुलिस के द्वारा भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने के लिए रोका भी गया, जिसमें काफी मशक्कत भी करना पड़ी।
प्रदेश सरकार युवाओं को सिर्फ प्रलोभन दे रही है। युवाओं के सम्मान में भाजयुमो हमेशा संघर्षरत रही है। यह बातें भाजयुमो जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह राजावत ने कही। उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता पर काबिज हुई है वह युवाओं से धोखाधड़ी कर रही है। युवाओं को प्रतिमाह मिलने वाला भत्ता 4 हजार रुपये भी नही मिल रहे है। कमलनाथ सरकार अपने चुनावी वचन पत्र से मुकर गई है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के लिए चलाई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जिसमे मेघावी विद्यार्थी योजना जिसमे 70 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को योजना से सम्बंधित लेपटॉप, मोबाइल भी नही दिए जा रहे है। जिसके चलते भाजयुमो ने गुरुवार को मल्हार स्मृति मंदिर में प्रदर्शन किया। वही कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गए प्रलोभन से युवा वर्ग अपने आपको ठगा और छला महसूस कर रहे है।