कोरोना से तीसरी मौत, महाराष्ट्र में बुजुर्ग की गई जान, 128 केस आए सामने - Samacharline.com

Mumbai’s Redevelopment Revolution, Why India is Next -Isheta Boruah, Aditya Trivedi

Mumbai is being Rebuilt. India is...

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

होम

कोरोना से तीसरी मौत, महाराष्ट्र में बुजुर्ग की गई जान, 128 केस आए सामने

दुनिया में 6000 से ज्यादा लोगों को बेमौत मारने वाले कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. हर रोज देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. 24 घंटे में 12 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो गई है. अब तक देशभर में 128 मामले सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र से एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है. कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है. मुंबई, नवी मुंबई और यवतमाल में कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के पॉजिटिव केस 39 तक पहुंच गया है. मुंबई पुलिस धारा 144 लागू कर चुकी है, जबकि ग्रुप टूर पर रोक लगा दी गई है. पुणे में अब तक सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं.

  • 128 तक पहुंची वायरस संक्रमित मरीजों की तादाद
  • महाराष्ट्र में 39 मरीज, केरल में 25 लोगों की पुष्टि
  • कोरोना की चपेट से बाहर आ चुके हैं 13 मरीज
  • महाराष्ट्र में 3 साल की बच्ची वायरस की चपेट में