चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद जर्मनी में फंसे, एक हफ्ते के लिए सेल्फ-आइसोलेशन में गए - Samacharline.com

साइंस सिटी देहरादून परियोजना को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर दी जानकारी

साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र...

वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत

मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को...

मुख्य सचिव ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, सीएम घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

यमनोत्री ट्रेक रूट के लिए सुधारीकरण...

खेल/क्रिकेट

चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद जर्मनी में फंसे, एक हफ्ते के लिए सेल्फ-आइसोलेशन में गए

विश्वनाथन आनंद चेस टूर्नामेंट के लिए जर्मनी गए थे लेकिन अब उन्हें एक हफ्ते के लिए सेल्फ-आइसोलेशन में रहना पड़ रहा है जहां उनकी पत्नी अरूणा उनका जल्द से जल्द वापसी का इंतजार कर रहीं हैं.

कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में फैल चुका है ऐसे में सभी अहम खेल टूर्नामेंट्स को अभी तक रद्द कर दिया गया है जिससे न तो दर्शक मैदान पर पहुंच पाए और न ही वायरस फैले. इस दौरान क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल के सभी अहम इवेंट्स को कैंसिल किया जा चुका है जहां अब इस लिस्ट में चेस भी जुड़ चुका है. बुंडेसलीगा चेस में पांच बार वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद जो एससी बैडेन के लिए खेल रहे थे फिलहाल वो जर्मनी में हैं जहां अब इस इवेंट को भी कैंसिल कर दिया गया है.

सोमवार को विश्वनाथन जर्मनी से घर लौटने वाले थे लेकिन अब कोरोना की वजह से उन्हें जर्मनी में ही रूकना पड़ रहा है. ऐसे में वो अब एक हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं. यहां भारत में उनकी पत्नी अरूणा से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की जहां वो चिंता में नजर आईं.

उन्होंने कहा कि, ” मुझे काफी डर लग रहा है कि वो वहां हैं. लेकिन मैं इस बात से भी खुश हूं कि उनकी कंडिशन अच्छी है. मैं इस बात को काफी मिस कर रही हूं कि जब वो यहां थे तो हम उन्हें अच्छा खाने, और हाथ धोने के लिए बोलते थे. मैं बस आशा करती हूं कि वो इस महीने के अंत तक भारत वापस आ जाएं.”

बता दें कि आनंद भी अपने परिवार को मिस कर रहे हैं और वो ज्यादातर इंटरनेट पर दोस्तों के साथ चैट करते हैं. वो अपने बेटे अखिल और अरूणा के साथ वीडियो चैट भी करते हैं. वहीं आनंद अपने समय को काटने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं.