डीआईजी पुलिसकर्मियों से हुए रूबरू, ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को विटामीन सी की गोलियां ओर कीट - Samacharline.com

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हुआ : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

डीआईजी पुलिसकर्मियों से हुए रूबरू, ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को विटामीन सी की गोलियां ओर कीट


देवास बुधवार को डीआईजी मनीष कपूरिया देवास पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक के बाद कोरोना जैसी संक्रमण बीमारी पर ड्यूटी दे रहा है उज्जैन रेंज डीआईजी मनीष कपूरिया यहां पुलिस चेकप्वाइंट का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाया और उनसे समस्याएं पूछी। खासकर महिला पुलिस कर्मियों की मेहनत और जज्बे की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। यहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को साबुन सर्फ हैंड वॉश नैपकिन और चवनप्राश का डिब्बा भेंट किया।
भोपाल चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों से चर्चा करते हुए डीआईजी कपूरिया ने कहा कि ड्यूटी करते करते रुचि का भोजन कुछ करना हो तो बताइए। पुलिसकर्मियों के पास मास्क हैंड ग्लोब और सैनिटाइजर की उपलब्धता की जानकारी मौजूद अधिकारियों से ली और पुलिस कर्मचारियों से भी पूछा। पुलिसकर्मियों के हाथ धोने की व्यवस्था देखकर उन्होंने कहा कि इस तरह बाल्टी में पानी रखने की बजाए नल लगी टंकी और हैंड वास की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद वे नाहर दरवाजा क्षेत्र के कंटेनमेंट एरिया को देखने दी पहुंचे। उसके बाद डीआईजी कपूरिया टोंक खुर्द और सोनकच्छ के लिए रवाना हुए।