Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

कड़ी धूप में पुलिस के साथ डटे नगर सुरक्षा समिति के
देशभक्ति की खातिर बिना वेतन लिए कर रहे जनसेवा, मकसद सभी की सुरक्षा
देवास। कोरोना वायरस के चलते शहर में लॉकडाउन होने के बाद से ही पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलकर नगर रक्षा समिति के सदस्य चौबीसों घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। शहर के सभी चैक पोस्टों सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी समिति के सदस्य सक्रिय होकर, हाथों में डंडे लिए कंधे से कंधा मिलाकर पुलिस प्रशासन की मदद कर रहे हैं। वे इन दिनों बिना वेतन लिए केवल देश भक्ति की खातिर सड़कों पर डटे हुए हैं। समिति के सदस्य अनिल सिंह बैस व अमित जैन ने बताया कि पूरे देवास में समिति के सदस्य कोरोना वायरस से बचने के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। चाहे नगर में सैनेटाइजिंग करना हो, रात में गश्त करना हो, कड़ी धूप में खड़े होकर सेवाएं देनी हो तो भी नगर सुरक्षा समिति के जवान पीछे नहीं हट रहे है।
गौरतलब है कि समिति के जवान सभी 45 वार्डों सहित ग्रामरक्षा के सद्स्य भी चिह्नित स्थानों पर अपनी ड्यूटी दे रहे हंै। वे लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं, तो कभी लोगों को समझाइश देकर घरों में ही रहने की सलाह दे रहे हैं। अनिलसिंह बेस व अमित जैन ने बताया कि आगामी आदेश तक समिति के सभी सदस्य इसी तरह जन सुरक्षा की खातिर अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहेंगे। ड्यूटी के दौरान वे मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग कर स्वयं की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं।