पूर्व महापौर-टीआई का ऑडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल - Samacharline.com

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से प्रतिभाशाली युवाओं...

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार...

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं,...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

पूर्व महापौर-टीआई का ऑडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल


पूर्व महापौर-टीआई का ऑडियो हुआ वायरल, अपशब्द भी
देवास. पूर्व महापौर सुभाष शर्मा की गाय का बछड़ा पिछले दिनों लापता हो गया था। इस मामले को लेकर शर्मा रात में सिविल लाइन थाने पहुंच गए थे और बखेड़ा खड़ा कर दिया था। इसी मामले में जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें शर्मा व सिविल लाइन टीआई योगेंद्रसिंह सिसौदिया के बीच बातचीत हो रही है। इस ऑडियो में पूर्व महापौर टीआई को रिंकू सिंह के नाम से संबोधित कर रहे हैं, बात-बात में अपशब्द भी बोले, कहा कि शहर में दबंग टीआई की जरूरत है, इस पर टीआई जवाब दे रहे हैं कि आप मुझे हटवा दीजिए। ऑडियो में शर्मा द्वारा बछड़ा मरने की बात भी स्वीकारी गई है।