रोज बढ़ रहा कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, आज फिर दो पाजीटिव…, वासुदेवपुरा कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन चुका सबसे ज्यादा मरीज - Samacharline.com

जेएनआईबीएम दीक्षारंभ श्रृंखला में युवा पुलिस अधिकारी अजय पटेल ने साझा किए साहस और प्रबंधन के अनुभव

एल्युमिनी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह उज्जैन। प्रतिष्ठित एवं चमकते हुए...

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, स्थानीय रहवासियों ने डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट...

ads

उज्जैनदेवासमध्य प्रदेश

रोज बढ़ रहा कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, आज फिर दो पाजीटिव…, वासुदेवपुरा कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन चुका सबसे ज्यादा मरीज

अमित बागलीकर
मोब- 9039900559

देवास में रोज बढ़ रहा कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, आज फिर दो पाजीटिव…

देवास जिले का कुल आंकड़ा पहुंचा 59 पर…

39 रिपोर्ट आई इनमें 36 नेगेटिव, 2 पॉजिटिव और एक रिजेक्ट…

देवास का वासुदेवपुरा कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन चुका सबसे ज्यादा मरीज इसी क्षेत्र से आए…..

देवास में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। आज फिर आई सैंपल रिपोर्ट में दो और पॉजिटिव केस जुड़ गए हैं।आज आए दो पॉजिटिव मरीजों में एक वासुदेवपुरा देवास का और एक शिप्रा के समीप का है। देवास का वासुदेवपुरा कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन चुका है। सबसे ज्यादा मरीज इसी क्षेत्र से आए हैं। अब तक कुल मरीज का आंकड़ा 59 पर पहुंच चुका है। जिनमें 2 मरीज इंदौर की लिस्ट में जोड़े जाने से देवास का सरकारी आंकड़ा 57 दर्शाया गया है।
देवास शहर सहित जिले में लोग हैं कि लाक डाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। अनावश्यक रूप से बाहर निकल रहे हैं। माना जा रहा है जब से शासन प्रशासन ने लॉक डाउन के दौरान लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ढील दी है तब से सोशल डिस्टेंस का कहीं पालन नजर नहीं आ रहा है। इधर पिछले 1 हफ्ते से रोजाना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आज दो और पाजीटिव आने के बाद अब तक जिले का आंकड़ा 59 पर पहुंच गया है। हालांकि सरकारी आंकड़े 57 बताए जा रहे हैं क्योंकि 2 मरीजों की गिनती इंदौर की लिस्ट में की जा रही है।
आज आए पॉजिटिव मरीजों में आनंद पिता मुकेश प्रजापत उम्र 19 वर्ष निवासी वासुदेव पुरा और ताराचंद मांगीलाल उम्र 50 वर्ष शिप्रा के पास का रहनेवाला बताया जा रहा है।