नहीं रहे वाजिद खान, आखिरी बार कंपोज किया था सलमान का सॉन्ग भाई-भाई - Samacharline.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

होम

नहीं रहे वाजिद खान, आखिरी बार कंपोज किया था सलमान का सॉन्ग भाई-भाई

ईद पर रिलीज हुआ सलमान खान का गाना भाई भाई साजिद और वाजिद की जोड़ी ने मिलकर कंपोज किया था. ईद के मौके पर इस गाने ने समाज में भाईचारे का संदेश दिया था. गाने को सलमान खान ने अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर शूट किया था.

कोरोना वायरस की वजह से मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. कुछ महीनों पहले उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी. इसके बाद कुछ दिनों पहले वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इम्युनिटी लेवल कम होने के चलते डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए.

 

वाजिद खान ने कंपोज किया था सॉन्ग भाई भाई

वाजिद खान के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड गलियारों में शोक की लहर है. सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर वाजिद खान के जाने पर दुख जता रहे हैं. बता दें, वाजिद खान, सलमान खान के करीबी थे. उन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों के गाने कंपोज किए थे. वर्कफ्रंट पर वाजिद खान ने आखिरी म्यूजिक कंपोजिशन अपने चहेते सलमान खान के लिए ही की थी.

ईद पर रिलीज हुआ सलमान खान का गाना भाई भाई साजिद और वाजिद की जोड़ी ने मिलकर कंपोज किया था. ईद के मौके पर इस गाने ने समाज में भाईचारे का संदेश दिया था. गाने को सलमान खान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर शूट किया था.

म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की कई फिल्मों का म्यूजिक दिया. लेकिन अब ये सुपरहिट जोड़ी टूट गई है. वाजिद खान और सलमान की शानदार बॉन्डिंग थी. साजिद-वाजिद ने 1998 में सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद इस जोड़ी ने कई हिट फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया.