शराब की दुकान के बाहर कैसे हैं हालात, आप खुद ही देख लें, सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ीं धज्जियां - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com

मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे...

उत्तराखंड : हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए प्रभावी निर्देश

उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भूमिपूजन, इंदौर के दशहरा मैदान में स्थापित होगी अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित...

ads

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

शराब की दुकान के बाहर कैसे हैं हालात, आप खुद ही देख लें, सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ीं धज्जियां

शराब की दुकान के बाहर कैसे हैं हालात, आप खुद ही देख लें
देवास । शराब को खरीदने के लिए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग  की धज्जियाँ उड़ा दीं। लोग सड़कों पर धक्का-मुक्की करते दिखे।  हालांकि शराब दुकानों पर भीड़ जमा रही और रोकने टोकने वाला कोई नजर नही आया। ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी का पालन कराने के प्रति भी लापरवाही देखी गई। शासन की नीति के अनुसार देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानें खोलने के लिए सुबह 7 से सायं 7 बजे तक का समय निर्धारित कर दिया गया है।  आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया कि अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप और देशी शराब की दुकानों पर पीने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। दुकानों के परिसर में कैंटीन भी संचालित नहीं की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। लेकिन देवास के इंदौर रोड स्थित  इस शराब की दुकान पर शारीरिक दूरी का पालन कराने में नाकाम रही देवास पुलिस व आबकारी विभाग जिसके कारण यहा पर टूटा पियक्कड़ों का सब्र साथ ही लंबी-लंबी लाइनें, खुले खेत के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग की भी उड़ीं धज्जियां यहां शराब के शौकीनों को हाटबाजार के सामन भीड़  देखने को मिली वही इसमें युवाओं के सथ बच्चे व बुर्जग भी शामिल थे। खास बात यह कि शराब खरीदने आए ज्यादातर लोगों के दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर ऑन ड्यूटी के पास लगे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक इस भीड़ में नगर निगम, पंचायत और पुलिसकर्मियों की गाडिय़ां भी थीं।