निस्वार्थ सेवा में नजर आया मानवता का सच्चा चेहरा संस्था कृपालु परिवार ने 76 दिनों की सेवा के बाद अब किया समापन - Samacharline.com

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

निस्वार्थ सेवा में नजर आया मानवता का सच्चा चेहरा संस्था कृपालु परिवार ने 76 दिनों की सेवा के बाद अब किया समापन

निस्वार्थ सेवा में नजर आया मानवता का सच्चा चेहरा
संस्था कृपालु परिवार ने 76 दिनों की सेवा के बाद अब किया समापन
देवास।
शासन-प्रशासन के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं भी मानव सेवा में कार्य करते नजर आई। कई संस्थाएं के साथ ही देावस की कृपालु परिवार संस्था द्वारा अपने स्तर से लोगों को भोजन व आवश्यक सामग्री पहुंचाकर मदद देते नजर आये। लॉकडाउन के चलते रोजाना कमाने-खाने वाले श्रमिक वर्ग की आर्थिक स्थिति ज्यादा प्रभावित हुई , लेकिन जिस तरह से कृपालु परिवार लोगों की मदद के लिये कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पोटली खोलकर तन्मय से मदद करते दिखे उससे जरूरतमंद लोगों के साथ ही शासन-प्रशासन को बढ़ी राहत मिली है।
संस्था द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद 25 मार्च से 31 मार्च तक कच्चा राशन, 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक भोजन पैकेट बस्ती में जाकर कवतरण किये गये। जिसके बाद 4 अप्रैल से आज दिनांक तक तक प्रतिदिन 500 से 600 भोजन पैकेट वितरण के लिये नगर निगम को माध्यम से वितरण करवाये गये। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के जन्मदिन पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन में काम कर रहे कोरोना योद्धा द्वारा ऐसे संकट के समय में कुछ लोग अपने जान खतरे में डाल कर अलग-अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहे थे उनके लिये 100 पीपीई किट भी संस्था जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके साथ ही संस्था ने अभी तक 140 पैकेट कच्चा राशन भी जरुतमन्दों को दिया इसके साथ ही 76 दिनों की सेवा में अभी तक 65 हजार भोजन के पैकेट नगर निगम, गरीब बस्ती ,बायपास पर दी गई। वही प्रवासी व पलायन कर जा रहे पैदल लोगों का भी ध्यान रखते हुए संस्था द्वारा 5 हजार से अधिक पानी की बोतले व बिस्किट के साथ ही मासूम व छोटे बच्चों के लिये दूध की व्यवयथा कर निस्वार्थ सेवा करते नजर आये। साथ ही स्थानीय अरगस गार्डन पर प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी की व्यवस्था संभाली गई। इसके अलावा संस्था द्वारा जीव दया का ऐसी महामारी में ध्यान रखते हुए बेजुबान जानवरों के साथ श्वानों को भी टोस, बिस्किट, रोटी व चारा खिलाया गया।
संस्था के सेवा कार्य को देखते हुवे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी एक वीडियो जारी कर संस्था कृपालु की तारीफ करते हुए संस्था कृपालु परिवार के सुमेरसिंह दरबार को मानव सेवा जैसे सराहनीय कार्य में सेवा करने पर प्रंशसा की थी। जिस पर संस्था के सदस्यों ने ये निणर्य भी लिया था कि जब तक लॉकडाउन नही खुलेगा तब तक ये सेवा जारी रहेगी, जिसके चलते संस्था कृपालु परिवार ने 76 दिनों तक निरंतर सेवा की गई। इस सेवा कार्य में संस्था के मनीष जैन, सत्येन्द्रसिंह राजपूत, अमित दरबार, राहुल शर्मा, अर्पित शर्मा, दौलत पोहनी, हर्ष वर्मा आदि लोगों निस्वार्थ से सेवा करते नजर आये। संस्था कृपालु परिवार ने लंबे समय तक इस मानवता की सेवा का आज समापन किया गया। वही संस्था के सुमेर दरबार ने एक अपील की है कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ सरकार द्वारा सुझाए गए अन्य नियमों की पालन भी करें, ताकि इस संकट से जल्द से जल्द बाहर निकल सकें।

Page 5MP Achievement Digital AD_300X250