खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है...
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन...
भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने...

देवास। कृषि उपज मंडियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए फैसलों ने मंडियों को प्रभावित कर दिया है।
राज्य शासन ने कृषि उपज मंडी एक्ट में बदलाव किए हैं। इसके विरोध में देवास में भी कृषि उपज मंडी में काम करने वाले हम्माल, तुलावटियों ने मंडी सचिव को आठ दिनों पहले ज्ञापन देकर मॉडल एक्ट का विरोध किया गया था। साथ ही ज्ञापन देकर अनिश्चित काल के लिए मंडी बंद करने की बात भी कही गई थी। वही मंडी कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से तुलावटियों व हम्मालों ने एकत्रित होकर मॉडल एक्ट का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। हम्माल तुलावटी संघ के अध्यक्ष घनश्याम चौघरी (पहलवान) ने बताया कि प्रदेश में सरकार सभी मंडियों में मॉडल एक्ट लागू कर रही है। इससे मंडी में किसानों के माल की तुलाई नहीं होकर सीधे व्यापारियों के गोदाम पर पहुंचाया जाएगा। इससे मंडी में काम करने वाले सैंकड़ों हम्मालों व तुलावटी बेरोजगार हो गये। जिसके कारण पिछले आठ दिनों से अनिश्चिति काल के लिये प्रदेश व्यापी हड़ताल पर है। सााि ही मंडी में सालों से काम कर रहे तुलावटियों ने बताया कि उनकी जरूरत खत्म हो जाएगी, क्योंकि वाहनों से माल जमीन पर खाली करने के बाद बोरियों में भरकर तुलावटियों के सामने तुलता था। इस तुलाई का तुलावटियों को प्रति बोरी पर करीब 3 रु. मिलता है, बड़े कांटे पर तुलाई शुरू होने से पैसा मिलना बंद हो जाएगा। इसी के चलते वे हड़ताल पर बैठे हैं।