राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया से 40 मिनट तक मुलाकात - Samacharline.com

“सेवा के 25 साल” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान -डॉ. मोहन यादव

यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में 18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

इंदौर। UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट...

From Financial Inclusion to Financial Empowerment: Why India Needs ‘Arth Shala’ -CA Harsh Mantri

In a small town in Madhya...

उज्जैनदेवासभोपालमध्य प्रदेश

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया से 40 मिनट तक मुलाकात

सचिन पायलट ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की
राजस्थान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच सूबे के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की है. दोनों नेताओं की ये मुलाकात दिल्ली में हुई है. 40 मिनट तक चली ये मुलाकात ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर हुई.इस मुलाकात के कई मायने निकाले जाने लगे हैं. क्या सचिन पायलट भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर चलेंगे और कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होंगे. हालांकि, ये तो चर्चा का विषय है क्योंकि आखिरी फैसला तो सचिन पायलट को ही लेना है.
बता दें कि राजस्थान की गहलोत सरकार संकट में है. सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच मतभेद अब जनता के सामने है. नाराज सचिन पायलट पार्टी आलाकमान से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. उनके साथ कुछ विधायक भी हैं. अपने दिल्ली दौरे के दौरान सचिन पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की.
इस मुलाकात से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सचिन पायलट के समर्थन में एक ट्वीट भी किया. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सचिन पायलट को दरकिनार किए जाने से मैं दुखी हूं. ये दिखाता है कि कांग्रेस में काबिलियत और क्षमता की कोई अहमियत नहीं है.
साथ ही राजस्थान पॉलिटिक्स जो अभी तक की सबसे बड़ी खबर यह है कि डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपना यह बयान दिया कि कल होने वाली मंत्री परिषद की बैठक में नहीं होंगे शामिल डिप्टी सीएम सचिन पायलट के ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट कल होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पायलट का कहना है कि 30 से अधिक कांग्रेस के बाद अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है और कुछ निर्दलीय विधायकों ने सचिन पायलट को समर्थन देने का वादा किया है।