साइकिल चलाने निकला बच्चा हुआ गायब, 24 घंटे में पुलिस ने गूगल मैपिंग के जरिए खोज निकाला - Samacharline.com
Live Broadcast

Shri Mahakal Sawari Direct Telecast

samacharline.com | Straight from Mahakal Dham

📍 Location: Mahakaleshwar, Ujjain
🚩 Event: Holy Pavitra Sawari

Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.

samacharline.com

मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे...

उत्तराखंड : हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए प्रभावी निर्देश

उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भूमिपूजन, इंदौर के दशहरा मैदान में स्थापित होगी अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित...

ads

अन्य प्रदेश

साइकिल चलाने निकला बच्चा हुआ गायब, 24 घंटे में पुलिस ने गूगल मैपिंग के जरिए खोज निकाला

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने घर से गायब हुए एक 10 साल के बच्चे को गूगल मैपिंग के जरिए सर्च करके उसे 24 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया. दरअसल, 10 साल बच्चा साइकिल चलाने निकला था और गायब हो गया था.

ये मामला सदर कोतवाली के गढ़ी रोड स्थित शिवपुरी कॉलोनी की है. जहां रहने वाले अशोक सिंह भदौरिया का 10 साल का बेटा सूर्य प्रताप सुबह 9 बजे नाश्ता करके घर के आसपास साइकिल चला रहा था. जब एक घंटा बीत जाने के बाद वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसे आसपास खोजना शुरू किया. जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो परिवारवालों ने पुलिस को सूचित किया.

लखीमपुर खीरी जिले के एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के टीम बनाकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी. गूगल मैपिंग के जरिए उसे सर्च करा कर करीब 24 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने बरामद हुए बच्चे को उसके परिवारवालों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया है. बच्चे के माता-पिता के चेहरे पर खुशी दोबारा लौट आई.

एसपी लखीमपुर खीरी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को 112 नंबर पर कॉल आई थी जिसमें बताया गया था कि एक बच्चा अपने घर से सुबह साइकिल लेकर निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा. इसके बाद हमने पुलिस की 4 टीमें लगाई गई थी. पहले गूगल से सेटेलाइट मैप लेकर 5 किलोमीटर के रेडियस में छानबीन की गई.

एसपी ने आगे बताया कि संभावित हाईवे, संभावित थानों पर हम लोगों ने चेकिंग की. साथ ही बच्चे खेल लेफ्ट या राइट भटक जाने की संभावनाओं पर भी विचार करते हुए अलग-अलग टीमों को लगाया गया था. पुलिस ने बच्चे को 24 घंटे के अंदर रिकवर कर लिया है. बच्चे को परिवार की कस्टडी में सौंप दिया गया.