मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे...
samacharline.com | Straight from Mahakal Dham
Watch direct live telecast and divine darshan of Lord Mahakal's holy procession. Streamed live in HD directly on this portal.
निवेशकों का विश्वास जीतने का परिणाम, बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश आ रहे...
उत्तराखंड। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के दशहरा मैदान स्थित...

देवास। दिन रात का तापमान बढऩे से एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखाई दिया है। आज दोपहर 12 बजे कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों ने एक बार फिर राहत की सांस महसूस की है।
पिछले कुछ दिनों से मौसम खुला हुआ था और दिन रात के तापमान में लगातार वृद्धि होती दिखाई दे रही थी। गुरुवार को सुबह से उमस और गर्मी महसूस की जा रही थी। तापमान बढऩे के साथ बारिश के आसार भी नजर आने लगे थे। गुरुवार सुबह धूप निकलने के बाद अचानक काले बादल आसमान में अपना डेरा डालते नजर आने लगे और सूर्य देव बादलों में छुप गए। मौसम सुहाना हो चला था ठंडी हवा महसूस की जा रही थी। इस बीच दोपहर 12 बजे के लगभग अचानक तेज बारिश की शुरुआत हो गई। लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की। कुछ देर तेज बारिश के बाद रिमझिम का दौर शुरू हो चुका था। आसमान में काले बादल छाए नजर आ रहे थ। मौसम विभाग ने रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई थी। वही खबर लिखे जाने तक बारिश का दौर शुरू था।