पर्यूषण पर्व में धर्म का मर्म कहाँ है..? जब धर्मसभा की पहचान साधना नहीं, भीड़ और वीवीआईपी से होने लगे
अक्षय जैन। पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम और...
अक्षय जैन। पर्यूषण आत्मशुद्धि, संयम और...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “मुख्यमंत्री स्कूटी...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

पेड़-पोधों का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है. ये ना सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि सकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं. ज्योतिषी प्रवीण मिश्रा बता रहे हैं ऐसे ही दो खास पौधों के बारे में जो घर से शोक को मिटाते हैं और घर में धन-समृद्धि बढ़ाते हैं. आप घर के बगीचे या गमले में भी इन्हें लगा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
पहला पौधा है अशोक का. जैसा कि नाम से ही पता चलता है जो शोक को दूर करे वो है अशोक. अशोक का पौधा अपने घर में जरूर लगाएं. अगर आप बगीचे में लगा रहे हैं तो थोड़ी-थोड़ी दूर पर अशोक के कई पौधे लगाएं.
बड़े होने पर अशोक के पेड़ देखने में बहुत सुंदर लगते हैं. इसे लगाने से घर से शोक और दुख दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
दूसरा पौधा है आंवले का पौधा. हिंदू धर्म ग्रंथों में आंवले के पौधे की पूजा की जाती है. ऐसा माना जाता है आंवले के पौधे की जड़ में भगवान विष्णु का वास होता है.
आंवले का पौधा लगाने से घर में सुख और धन बढ़ता है. जैसे-जैसे आंवले का पौधा बढ़ेगा आपके घर में समृद्धि आती जाएगी और भगवान विष्णु की कृपा आप पर हमेशा रहेगी.