बजट से पहले सेंसेक्स में बहार, 400 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

बजट से पहले सेंसेक्स में बहार, 400 अंकों की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में साल 2020-21 का बजट पेश करने वाली हैं. इससे पहले शेयर बाजर में आज तेजी देखने को मिली है. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स खुलते ही तेजी से बढ़त बनाया और 400 अंक पार कर 46,777.56 तक चला गया.

देश का आम बजट 2021-22 पेश होने से पहले सोमवार को शेयर बाजारों में रौनक रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगभग 400 अंक की बढ़त के साथ 46,617.95 अंक पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13,758.60 अंक पर रहा. बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 46,285.77 अंक और निफ्टी 13,634.60 अंक पर बंद हुआ था.

कारोबार में बढ़त

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रुख रहा. बजट में आत्मनिर्भर भारत, कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को गति देने के उपाय जैसी उम्मीदों के चलते निवेशकों में लिवाली की धारणा रही. इस दौरान सेंसेक्स ने 46,777.56 अंक के उच्चतम और निफ्टी ने 13,773.80 अंक के उच्च स्तर को छुआ.