यूपीआई शुल्क के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने कसी कमर, अहिल्या चेम्बर्स ने बड़ी तादाद में पोस्टर प्रिंट करवाए, 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए जनसमर्थन जुटाने की तैयारी
इंदौर। यूपीआई के माध्यम से होने...
Mumbai is being Rebuilt. India is...
यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात...

कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज है. कपिल शर्मा दोबारा पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने आज सुबह (1 फरवरी) बेटे को जन्म दिया. सोशल मीडिया पर कपिल ने इसकी जानकारी दी.
कपिल शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- नमस्कार, आज सुबह हमारे घर बेटे ने जन्म लिया. भगवान की कृपया से बच्चा और मां दोनों ठीक हैं. आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आशीर्वाद और प्रार्थना. आई लव यू ऑल गिन्नी और कपिल
कुछ समय पहले ही कपिल ने गिन्नी के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. ट्विटर पर #AskKapil के दौरान कॉमेडियन से एक फैन ने पूछा- कपिल शर्मा सर, शो ऑफ एयर क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में कपिल शर्मा ने कहा था, ”क्योंकि मुझे दूसरे बच्चे के आगमन पर अपनी पत्नी के साथ रहना है.
बता दें कि कपिल शर्मा एक बेटी के पिता हैं. उनकी बेटी का नाम अनायरा है. सोशल मीडिया पर कपिल अनायरा की फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं.