Heat-Not-Burn (HNB) Devices MNCs Playing a Dangerous Game with Youth Psyche: Manav Rachna School Ex Principal Calls for Policy Overhaul
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
New Delhi, May 2026 — Raising serious concerns...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि...
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के...

विकास गुप्ता को घर में बने रहने का एक मौका मिला मगर उन्होंने इस मौके को ठुकरा दिया और घर से बाहर निकलने का निर्णय लिया. उनके बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद एजाज खान सेफ हो गए और उनकी प्रॉक्सी के तौर पर खेल रहीं देवोलीना ने राहत की सांस ली.
बिग बॉस 14 में वीकेंड का वार एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा. इस दौरान सलमान खान मौनी रॉय के साथ डांस करते नजर आए. इसके अलावा विकास गुप्ता को घर में बने रहने का एक मौका मिला मगर उन्होंने इस मौके को ठुकरा दिया और घर से बाहर निकलने का निर्णय लिया. उनके बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद एजाज खान सेफ हो गए और उनकी प्रॉक्सी के तौर पर खेल रहीं देवोलीना ने राहत की सांस ली.
सलमान ने बताया कौन है फेवरेट डायरेक्टर-एक्टर-
सलमान खान ने बताया कि उनका फेवरेट फिल्म डायरेक्ट सूरज बड़जात्या हैं और उनकी फेवरेट एक्ट्रेस श्रीदेवी रही हैं. सलमान से अली और देवोलीना ने कुछ क्विक सवाल पूछे जिसका सलमान ने फौरन जवाब दिया.
सलमान ने बताया बिरयानी पसंद या गाजर का हलवा-
सलमान खान से टास्क पूरा होने के बाद पूछा गया कि उन्हें खाने में बिरयानी पसंद है या फिर हलवा. इसका जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि पहले उन्हें बिरयानी खाना अच्छा लगता है और उसके बाद उन्हें गाजर का हवला खाना अच्छा लगता है.