IND Vs ENG: कोहली का खौफ! मोईन अली बोले- नहीं जानता विराट को कैसे आउट करेंगे - Samacharline.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग किया।

पहली बारिश में ही ‘जलमग्न’ हुआ महाकाल क्षेत्र का मार्ग, व्यवस्थाओं की खुली पोल, हरसिद्धि से चारधाम मंदिर मार्ग पर जलभराव, श्रद्धालुओं और राहगीरों को उठानी पड़ी परेशानी – दीपक कोडापे

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत नवीन घाट निर्माण कार्य का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय...

होम

IND Vs ENG: कोहली का खौफ! मोईन अली बोले- नहीं जानता विराट को कैसे आउट करेंगे

कोहली बेटी के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौट आए थे. वह पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे.

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने कहा कि वह नहीं जानते कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली से कैसे पार पाना है और उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम की शानदार जीत का हिस्सा नहीं होने के कारण यह स्टार बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अधिक प्रेरित होगा.

कोहली बेटी के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौट आए थे. वह पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे. मोईन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हम उन्हें कैसे आउट करेंगे? वह निश्चित तौर शानदार खिलाड़ी हैं. विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं. वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित रहते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया में टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह अधिक प्रेरित होंगे क्योंकि वह बेटी के जन्म के कारण स्वदेश लौट आए थे.’

उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि हमें उन्हें कैसे आउट करना है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई कमजोरी है, लेकिन हमारा गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है और हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं.’मोईन ने कहा, ‘वह बहुत अच्छे इंसान और मेरे अच्छे मित्र हैं. हम क्रिकेट को लेकर अधिक बात नहीं करते.’

कोविड-19 से उबरने के बाद वापसी करने वाले मोईन ने कहा कि वह अब भी मैच विजेता प्रदर्शन करने में सक्षम हैं और भारत की चुनौती के लिए तैयार हैं. टेस्ट सीरीज के अलावा इंग्लैंड को भारत में तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलने हैं.