’छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान’
छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...
छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति,...
राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन...
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज...

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. लेकिन 27 साल के बुमराह ने इस टेस्ट के बाद एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की.
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है. पहले टेस्ट में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. लेकिन 27 साल के बुमराह ने इस टेस्ट के बाद एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की. यह भारतीय पेसर लिली-लॉसन-बिशप के अनोखे क्लब में शामिल हो गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में चार विकेट लेने के बाद बुमराह के नाम महज 18 टेस्ट मैचों में 83 विकेट हो गए हैं. तेज गेंदबाजों में डेनिस लिली, ज्योफ लॉसन (दोनों ऑस्ट्रेलिया) और इयान बिशप (वेस्टइंडीज) के नाम 18 मैचों में इतने ही विकेट थे.
भारतीय तेज गेंदबाजों की बात करें, तो बुमराह ने इरफान पठान को पीछे छोड़ दिया है. पठान के नाम 18 टेस्ट मैचों में 73 विकेट थे. तीसरे नंबर पर मोहम्मद शमी हैं, जिनके नाम 66 विकेट थे.