बंगाल में आज दिग्गजों की जंग, एक ही जिले में होंगे अमित शाह और ममता बनर्जी - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

देशराजनीतीहोम

बंगाल में आज दिग्गजों की जंग, एक ही जिले में होंगे अमित शाह और ममता बनर्जी

आज बंगाल में दो राजनीतिक दिग्गजों का आमना-सामना होना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दक्षिण 24 परगना जिले में होंगे. दोनों नेता अलग-अलग वक्त पर यहां राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही वक्त बचा है और राज्य का राजनीतिक पारा लगातार बढ़ता जा रहा है. आज बंगाल में दो राजनीतिक दिग्गजों का आमना-सामना होना है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दक्षिण 24 परगना जिले में होंगे. दोनों नेता अलग-अलग वक्त पर यहां राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीती शाम ही बंगाल पहुंच गए हैं और गुरुवार को वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. अमित शाह गुरुवार सुबह सबसे पहले भारत सेवा आश्रम में रहेंगे, जिसके बाद नामखाना में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को भी हरी झंडी दिखाएंगे. यहां पर ही देर शाम को अमित शाह का रोड शो होना है.

अमित शाह अपने इस दौरे पर दक्षिण 24 परगना के नामखाना में हिन्दू शरणार्थी के घर दोपहर का भोजन करेंगे. बंगाल में अमित शाह के पिछले दौरे के बाद एक बार फिर नागरिकता संशोधन एक्ट से जुड़ा मसला गर्मा गया है. ऐसे में इसी को धार देने के लिए बीजेपी अब आक्रामक मोड में आ गई है. अमित शाह हिन्दू शरणार्थी सुब्रत बिश्वास के घर लंच करेंगे.

ममता बनर्जी भी आज इसी जिले में

बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी भी गुरुवार को इसी जिले में रहेंगी. ममता बनर्जी आज डायमंड हार्बर विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगी. ये इलाका ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी का है. बीजेपी की ओर से लगातार अभिषेक बनर्जी को लेकर निशाना साधा जा रहा है.