IND vs ENG: इस बॉलर का होगा फिटनेस टेस्ट, फिर मिल सकती है ‘टर्निंग’ पिच - Samacharline.com

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश, पेयजल एवं जल जीवन मिशन से जुड़ी शिकायतों पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडौली को कार्यभार ग्रहण कराया

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब...

होम

IND vs ENG: इस बॉलर का होगा फिटनेस टेस्ट, फिर मिल सकती है ‘टर्निंग’ पिच

सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव का फिटनेस टेस्ट होगा, जिससे पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ दिन-रात के तीसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. यह टेस्ट 24 फरवरी से खेला जाएगा.

समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन की पसंद के मुताबिक एक बार फिर स्पिनरों की मददगार पिच तैयार जाएगी, ताकि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अपना शानदार प्रदर्शन दोहरा सकें.

दूसरे टेस्ट में 20 में से 15 विकेट अक्षर और अश्विन ने लिये. दूधिया रोशनी में होने वाले मैच के कारण कुलदीप यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज को उतारा जा सकता है. ऐसे में उमेश और मोहम्मद सिराज में से एक को मौका मिलेगा.

बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘उमेश का फिटनेस टेस्ट दो दिन के भीतर होगा.’ उमेश मांसपेशी की चोट के कारण पिछले साल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे.

उमेश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. इसके बाद वह स्वदेश लौट आए थे.

बोर्ड ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम से रिलीज किया गया है. उनकी जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव लेंगे, हालांकि उऩकी फिटनेस को देखा जाएगा, उसके बाद ही वह अहमदाबाद में टीम से जुड़ेंगे.