WWE SmackDown, Roman Reigns: WWE में शुक्रवार को होगा जबरदस्त धमाल, यूनिवर्सल चैंपियन से भिड़ेगा यह रेसलर - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

WWE SmackDown, Roman Reigns: WWE में शुक्रवार को होगा जबरदस्त धमाल, यूनिवर्सल चैंपियन से भिड़ेगा यह रेसलर

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) रेसलमेनिया 37 (WrestleMania) में होने वाले मुकाबलों को लेकर चर्चा काफी गर्म है. लेकिन उससे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने दर्शकों के लिए कई धमाकेदार मैच प्लान किए हैं और उनमें से एक मैच आगामी शुक्रवार को होने जा रहा है.

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) रेसलमेनिया 37 (WrestleMania) में होने वाले मुकाबलों को लेकर चर्चा काफी गर्म है. रिंग में कौन सा रेसलर किसे पटखनी देगा ये तो रेसलमेनिया 37 इवेंट के शुरू होने पर ही पता चलेगा. लेकिन उससे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई ने अपने दर्शकों के लिए कई धमाकेदार मैच प्लान किए हैं और उनमें से एक मैच आगामी शुक्रवार को होने जा रहा है.

शुक्रवार को होने वाले इस महा-मुकाबले में डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के सुपरस्टार और यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस और मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) विजेता ऐज आमने-समाने होंगे. इस मैच की जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) ने ट्वीट करके दी है.

बता दें कि WWE के इस साल के सबसे बड़े रेसलिंग इवेंट यानी रेसलमेनिया 37 (WrestleMania) में चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला ऐज (Edge) के साथ होने वाला है. लेकिन इस मैच से पहले दोनों के बीच एक रोमांचक रेसलिंग शुक्रवार को देखने को मिलेगी.

रोमन रेंस (Roman Reigns) ने रेसलमेनिया 36 (WrestleMania) में हिस्सा नहीं लिया था, जिसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन को मौका मिला था. इसके बाद रोमन रेंस ने पिछले साल समरस्लैम (SummerSlam) में वापसी की और दमदार जीत हासिल की. रोमन रेंस के पास उसी समय से यूनिवर्सल चैंपियन का टाइटल है.

इधर, ऐज की बात करें तो उन्होंने रॉयल रंबल (Royal Rumble) में जीत के साथ रेसलमेनिया 37 (WrestleMania) के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी. जिसके बाद इस हफ्ते हुए एक मुकाबले में रोमन रेंस की जीत के बाद ऐज ने रिंग में एंट्री की और स्पीयर मारकर रोमन रेंस को अपना दुश्मन बना लिया.

यहीं से दोनों के बीच नई कहानी की शुरुआत हुई. डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) में इन दोनों के बीच शुरू हुई ये कहानी दर्शकों के लिए काफी रोमांचक साबित हो सकती है. रेसलमेनिया 37 से पहले होने वाला यह मुकाबला बहुत हद तक आगे की स्टोरीलाइन तय करेगा.