नागा चैतन्य के फैन ने किया कमाल, नदी में कूद कर एक्टर से मिलने पहुंचा - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

नागा चैतन्य के फैन ने किया कमाल, नदी में कूद कर एक्टर से मिलने पहुंचा

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे नागा का एक फैन उनसे मिलने के लिए गहरी नदी में कूद जाता है.

सउथ इंडस्ट्री में ऐसा रजनीकांत के पहले के समय से देखा गया है कि वहां पर स्टार्स की फैन फॉलोइंग जितनी क्रेजी होती है वैसी शायद दुनिया की किसी भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं देखी जाती. रजनीकांत की साउथ में पूजा की जाती है. इसके अलवा कमल हासन, चिरंजीवी, नागार्जुन, महेश बाहू, यश, किच्चा सुदीप, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन समेत और भी स्टार्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. अपने फेवरेट स्टार्स के लिए साउथ में लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं करते. ऐसा ही एक वाक्या समने आया है जहां पर साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य के एक फैन ने दीवानगी की हद पार कर दी है.

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे नागा का एक फैन उनसे मिलने के लिए गहरी नदी में कूद जाता है. वीडियो में शख्स को नागा चैतन्य के साथ फोटो खिंचवाते भी देखा जा सकता है. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जहां एक तरफ कुछ लोग नागा के प्रति फैन की दीवानगी देख कर उसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ फैन्स ऐसे भी हैं जिन्हें शख्स की ये हरकत बचकाना लगी और कुछ लोगों ने शख्स के नदी में कूदने की हरकत को गलत बताया.