कोरोना संकट की मार! महिंद्रा ने 300 अध‍िकारियों को नौकरी से निकाला - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

कोरोना संकट की मार! महिंद्रा ने 300 अध‍िकारियों को नौकरी से निकाला

कोरोना से आने वाली मंदी ने ऑटो इंडस्ट्री की हालत खराब कर दी है. महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन की बिक्री में इस वित्त वर्ष में अब तक 27.52 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

कोरोना संकट से आने वाले मंदी का अब ऑटो कंपनियों पर गंभीर असर पड़ता दिख रहा है. देसी कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने इस साल जनवरी से अब तक करीब 300 मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव्स को नौकरी से निकाल दिया है.

इससे ऐसा लग रहा है कि कोरोना से आने वाली मंदी ने ऑटो इंडस्ट्री की हालत खराब कर दी है. गौरतलब है कि महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन की बिक्री में इस वित्त वर्ष में अब तक 27.52 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यही नहीं, इस पूरी इंडस्ट्री की बात करें तो उसकी बिक्री में 13.2 फीसदी की गिरावट आई है.

दिग्गज भी नहीं बचे 

हमारी सहयोगी वेबसाइट businesstoday.in को कंपनी से जुड़े कई उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस छंटनी का श‍िकार वरिष्ठ स्तर के कई मैनेजेंट एग्जीक्यूटिव्स भी हुए हैं. इनमें महिंद्रा मोबिलिटी सर्विसेज सेक्टर के चेयरमैन और ग्रुप के एग्जीक्यूटिव बोर्ड में रहे वी.एस. पार्थसारथी भी शामिल हैं.

इस साल जनवरी से अब तक 300 एग्जीक्यूटिव्स को नौकरी से निकाला गया है. अन्य वरिष्ठ अध‍िकारियों में प्रहलाद राव भी शामिल हैं जो महिंद्रा में बिजनेस प्लानिंग के हेड थे.

क्या कहा महिंद्रा ने

इस बारे में M&M के सीएचआरओ, ऑटोमोटिव ऐंड फार्म सेक्टर राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया, ‘कंपनी के भीतर बदलावपरक और भविष्य के लिए तैयार रहने लायक काम चल रहा है. हमने ज्यादा दक्षता के लिए संगठन में सरलता लाने के कई पहल किए हैं. ये पहल काफी सहयोगी और दोस्ताना माहौल में किया गया है. हमने ऐसे लोगों को ग्रुप में वैकल्पिक पोजिशन भी ऑफर किए थे. लेकिन कुछ मामलों में लोगों को निकालने का कठिन निर्णय लेना पड़ा.’