कजिन की शादी पर जमकर श्रद्धा कपूर ने किया डांंस, अनिल कपूर का दिखा झक्कास अंदाज - Samacharline.com

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार-  धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के...

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली...

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार...

होम

कजिन की शादी पर जमकर श्रद्धा कपूर ने किया डांंस, अनिल कपूर का दिखा झक्कास अंदाज

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने कजिन भाई प्रियांक शर्मा की शादी में जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस के मजेदार वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

अब प्रियांक ने हाल ही में मुंबई में फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. इस मौके पर अनिल कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर तक, कई सेलेब्स ने जमकर डांस भी किया और खूब एन्जॉय करते भी दिख गए.

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में श्रद्धा काफी कूल अंदाज में दिखाई दे रही हैं. आंखों पर काला चश्मा लगा एक्ट्रेस थिरकती दिखाई दे रही हैं. वहीं अनिल भी पद्मिनी कोल्हापुरी संग डांस करते दिख रहे हैं.

दोनों अनिल और श्रद्धा का अंदाज ट्रेंड कर गया है. वैसे इन दोनों के अलवा परिवार के दूसरे करीबी रिश्तेदार भी इस खास मौके पर खूब मस्ती-मजाक करते दिख रहे हैं.

वायरल फोटोज में जैकी श्रॉफ भी प्रियांक और परिवार संग पोज दे रहे हैं. उनका अंदाज भी सभी को इंप्रेस कर गया है. एक्टर का वैडिंग आउटफिट भी ध्यान खींचने वाला है.