नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बंदरों की काफी तादाद है जिसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से नई तरकीब निकाली गई है. इस बार बंदरों पर नियंत्रण के लिए लंगूर बंदर की नकल करके आवाज निकालने वाले कलंदर को नियुक्त किया गया है.
लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर बंदरों पर नियंत्रण पाने के लिए लंगूर बंदर की नकल करके आवाज निकालने वाले कलंदर को नियुक्त किया गया है. यह कलंदर पूरे दिन बंदरों पर नियंत्रण करने के लिए आवाज निकाल कर उनको भगाते हैं जिनको मिनिमम वेजेस पर रखा गया है.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर बंदरों की काफी तादाद है जिसके लिए रेलवे प्रशासन की ओर से नई तरकीब निकाली गई है. इस बार बंदरों पर नियंत्रण के लिए लंगूर बंदर की नकल करके आवाज निकालने वाले कलंदर को नियुक्त किया गया है.
उत्तर रेलवे ने इस तरह के काम के लिए लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद और वाराणसी स्टेशनों पर कॉन्ट्रैक्ट पर 6 महीने के लिए कलंदर रखे हैं. सीनियर डीसीएम नॉर्दन रेलवे जगतोष शुक्ला के मुताबिक, हम लोगों ने बंदरों से आम जनमानस को बचाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लंगूर बंदर की आवाज निकालने वाले कलंदर को रखा है.
ये 8 घंटे की ड्यूटी करते हैं जिनको मिनिमम वेजेस पर रखा गया है. हमने लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद और बनारस के स्टेशनों पर भी इनको रखा है. अभी शुरुआत की है अगर रिस्पांस अच्छा रहा तो आगे भी रखा जाएगा.