UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 100 यात्री थे सवार, 14 गंभीर रूप से घायल - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 100 यात्री थे सवार, 14 गंभीर रूप से घायल

बस गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी. बस देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची, तभी अचानक पलट गई. इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई.

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात उस समय चीख पुकार होने लगी, जब यात्रियों से भरी एक बस पलट गई. आगरा के झरना नाले के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय बस में करीब 100 लोग सवार थे. इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया.

बताया जा रहा है कि बस गुरुग्राम से पश्चिम बंगाल जा रही थी. बस देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर आगरा के खंदौली इलाके में पहुंची, तभी अचानक पलट गई. इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य चलाया गया. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया.