Free and fair elections in Viksit Bharat -Aditya Trivedi
I have given a headline that...
I have given a headline that...

मंगलवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 105 अंकों की तेजी के साथ 49,876.21 पर खुला. दोपहर 2.45 बजे के आसपास सेंसेक्स 493 अंकों की उछाल के साथ 50,264.65 तक पहुंच गया. अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.68 फीसदी तक उछलकर 755.35 रुपये तक पहुंच गए.
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान में रहा. आज अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.68 फीसदी तक उछलकर 755.35 रुपये तक पहुंच गए. आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स 280.15 अंकों की तेजी के साथ 50,051.44 पर और निफ्टी 78.35 अंकों की तेजी के साथ 14,814.75 पर बंद हुआ.
अडानी पोर्ट्स ने आंध्र प्रदेश के गंगावरम पोर्ट में (GPL) में डीवीएस राजू और उनके परिवार की 58.1 फीसदी हिस्सेदारी 3,604 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. इससे कंपनी की अब इस पोर्ट में हिस्सेदारी 89.6 फीसदी तक पहुंच जाएगी.
गौरतलब है कि इसके पहले 3 मार्च को अडानी पोर्ट्स ने गंगावरम बंदरगाह (GPL) में वारबर्ग पिंकस की 31.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था. अडानी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) पिछले तीन दिन में करीब 10 फीसदी तक चढ़ चुका है. यह एक साल में 256 फीसदी चढ़ चुका है.
सेंसेक्स 50 हजार के पार
मंगलवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 105 अंकों की तेजी के साथ 49,876.21 पर खुला. सुबह 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 456 अंकों की तेजी के साथ 50,227.03 पर पहुंच गया. दोपहर 2.45 बजे के आसपास सेंसेक्स 493 अंकों की उछाल के साथ 50,264.65 तक पहुंच गया.
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32 अंकों की तेजी के साथ 14,768.55 पर खुला और बढ़ते हुए 14,878.60 तक पहुंच गया.
अडानी समूह के शेयरों की बहार
बीएसई पर करीब 140 शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गए. इनमें एसीसी, यूपीएल,अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन ट्रांसमिशन, अम्बुजा सीमेंट्स, कैन फिन होम्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, हेस्टर बायोसाइंसेज शामिल हैं.
सुप्रीम कोर्ट का बैंकों के पक्ष में फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि लोन मोरेटोरियम को और नहीं बढ़ाया जा सकता और न ही इस दौरान ब्याज को पूरी तरह से माफ किया जा सकता. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बैंकों को राहत मिली है. दूसरी तरफ, पूरी तरह से ब्याज माफी की मांग कर रहे रियल एस्टेट जैसे कई सेक्टर की कंपनियों को झटका लगा है.
इसकी वजह से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स आज 3 फीसदी चढ़ गया. निफ्टी बैंक और प्राइवेट बैंक इंडाइसेज में करीब 2 फीसदी की तेजी आई है. निफ्टी मेटल, मीडिया औरएफएमसीजी इंडाइसेज लाल निशान में रहे.
एशियाई बाजार नरम
दूसरी तरफ, एशिया के दूसरे बाजारों में आज नरमी देखी गई. चीनी शेयर बाजारों में निवेशकों नेमुनाफावसूली की. MSCI के जापान के अलावा एशिया-प्रशांत देशों के शेयरों में 0.57 फीसदी की गिरावट आई है. चीन की दिग्गज कंपनियों केसूचकांक में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है.