ISSF World Cup: यशस्विनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड, मनु को सिल्वर - Samacharline.com

प्रदेश को मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के...

दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे...

कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू, सायं स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी ने अभियान और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की ली अपडेट

सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान...

खेल/क्रिकेट

ISSF World Cup: यशस्विनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड, मनु को सिल्वर

भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप में मनु भाकर को पछाड़ते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया.

भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) विश्व कप में मनु भाकर को पछाड़ते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया. मनु और यशस्विनी दोनों टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी हैं.

यशस्विनी आठ महिलाओं के फाइनल में 238.8 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि मनु को 236.7 अंकों के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा. बेलारूस की विक्टोरिया चइका 215.9 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया.

फाइनल में जगह बनाने वाली एक अन्य भारतीय श्री निवेदिता 193.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 23 साल की यशस्विनी क्वालिफिकेशन में भी 579 अंकों के साथ शीर्ष पर थीं, जबकि 19 साल की मनु 577 अंकों के साथ दूसरे और निवेदिता 574 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थीं.