आगरा: लड़की ने बॉयफ्रेंड पर फेंका तेजाब, जलकर मौत, दूसरी जगह शादी तय होने से थी नाराज - Samacharline.com

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता

चण्डीगढ- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मैहर से लाड़ली बहना योजना में अंतरित करेंगे 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य...

फेक न्यूज के जमाने में हम नेक न्यूज वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के सत्रारंभ-अभ्युदय 2026 का किया...

ads

होम

आगरा: लड़की ने बॉयफ्रेंड पर फेंका तेजाब, जलकर मौत, दूसरी जगह शादी तय होने से थी नाराज

ये मामला आगरा जिले के हरिपर्वत थाना क्षेत्र का है जहां सोनम नाम की लड़की ने देवेंद्र नाम के अपने प्रेमी पर तेज़ाब फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय हो जाने के कारण युवती नाराज थी.

प्रेम और ताज की नगरी आगरा से दिल दहला देने वाला मामला आया है जहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया है. जिसके बाद प्रेमी की उपचार के दौरान मौत हो गई है. मामला आगरा जिले के हरिपर्वत थाना क्षेत्र का है. यहां सोनम नाम की लड़की ने देवेंद्र नाम के अपने प्रेमी पर तेज़ाब फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय हो जाने के कारण युवती नाराज थी.

अपने प्रेमी पर अपनी भड़ास निकालने के लिए उसने उसे अपने घर पंखा सही करने के लिए बुलाया, जैसे ही वो घर आया, युवती सोनम ने अपने प्रेमी देवेंद्र पर तेजाब से हमला बोल दिया. इसके बाद घायल को सिंकदरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार युवती आगरा में ही स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है. वहीं युवक देवेंद्र एक लैब में असिस्टेंट के तौर पर काम करता है.

फिलहाल पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि तेजाब से हमला करते समय युवती भी कुछ जल गई है इसलिए पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आगरा के एसपी (पुलिस अधीक्षक) रोहन बोत्रे ने बताया कि युवती ने अपने प्रेमी को अपने घर पर पंखा खराब होने की बात कही. जिसे सही करने के लिए ही युवक को उसने अपने घर पर बुलाया था.

पुलिस ने बताया कि सोनम और देवेंद्र एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे. बताया जा रहा है कि युवक देवेंद्र मूलतः यूपी के ही कासगंज का रहने वाला है. वहीं युवती एटा जिले की रहने वाली है. दोनों ही जिले आगरा के ही पास हैं.