एआई के दौर में भी इंदौर की अनंतचतुर्दशी परंपराओं की रात… प्रशासन की जिम्मेदारी
इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...
इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

पश्चिम बंगाल में आज यानी मंगलवार को तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. बंगाल में आज कुल 31 सीटों पर वोटिंग हो रही है. मतदान के शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है. टीएमसी ने पोलिंग बूथ पर वोटरों को परेशान करने का आरोप लगाया है, तो वहीं बीजेपी नेता का आरोप है कि एक ईवीएम टीएमसी नेता के घर के बाहर मिला है. उलूबेरिया उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार चिरन बेरा ने आरोप लगाया है कि मतदान से पहले की रात टीएमसी नेता गौतम घोष के घर से ईवीएम और वीवीपैट की मशीनें मिली हैं.