देहरादून : सीएसआईआर के 85वें स्थापना दिवस पर सीएसआईआर-सीबीआरआई में ओपन डे कार्यक्रम आयोजित
– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...
– विद्यार्थियों ने सीएसआईआर-सीबीआरआई की अनुसंधान...
इंदौर (अक्षय जैन)। परंपराएं समय के...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...
पंजाब के अमृतसर में पति और पत्नी के बीच एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जैसे ही शख्स की पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे से बाहर निकली वैसे ही पति ने उस पर थप्पड़ों की बरसात शुरू कर दी. यह पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.
बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा था लेकिन पति से पैसे लेने के बाद भी महिला तलाक देने से मुकर गई और महिला के पति को पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक निजी होटल में है. फिर क्या था पति अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल में पहुंच गया और होटल में पत्नी को देख सबके सामने पीट दिया.
शख्स पुलिस कांस्टेबल है और जालंधर का रहने वाला है और उसकी पत्नी गुरदासपुर की और उसका प्रेमी एसजीपीसी का कर्मचारी है. शख्स ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि पिछले काफी समय से उसका किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो उसे लंबे समय से धोखा दे रही थी. जब उसे पता चला कि वो अपने प्रेमी के साथ होटल में आई है तो वो उसे रंगे हाथों पकड़ने पहुंच गया.
कांस्टेबल का आरोप है कि लगभग छह साल पहले उसकी शादी हुई थी. पर पत्नी अकसर छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ लड़ाई करती रहती थी. कई बार पत्नी विवाद कर मायके भी चली जाती थी. दोनों परिवारों और पंचायत ने समझौता भी करवाया था दोनों शांति से जालंधर में ही रहेंगे.
कांस्टेबल ने बताया कि अकसर उसकी पत्नी मोबाइल पर ही व्यस्त रहती थी. उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा. जिस पर काफी समय से नजर रख रहा था. रंजीत एवेन्यू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है. हिरासत में लिए गए प्रेमी जोड़े से पूछताछ की जा रही है.