बैलेंस बिगड़ने से पानी में गिरीं निया शर्मा, फ्लाइंग बोर्ड सर्फिंग का ले रही थीं मजा - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

होम

बैलेंस बिगड़ने से पानी में गिरीं निया शर्मा, फ्लाइंग बोर्ड सर्फिंग का ले रही थीं मजा

इंस्टाग्राम पर निया के 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैन्स के लिए साझा करती रहती हैं.

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जहां वर्क फ्रंट पर बहुत एक्टिव रहती हैं वहीं काम से समय निकालकर वह अक्सर मौज-मस्ती के लिए निकल जाती हैं. इंस्टाग्राम पर निया के 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैन्स के लिए साझा करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि वायरल हो रहा है.

वीडियो में निया समंदर में फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती दिखाई पड़ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में निया बड़ी खूबसूरती से फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ करती नजर आती हैं लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है वैसे-वैसे निया शर्मा का संतुलन बिगड़ने लगता है और वह पानी में जा गिरती हैं. वीडियो के कैप्शन में निया ने लिखा, “महान गिरावटों को भी एन्जॉय कीजिए.”

कुछ ही घंटे में वीडियो को 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कमेंट बॉक्स में ढेरों लोगों ने निया के इस वीडियो की तारीफ की है. साथ ही तमाम फैन्स ने निया से पूछा है कि उन्हें चोट तो नहीं लगी है. एक फैन ने निया की वीडियो पर कमेंट किया है, “मैं तो बीच समंदर में डूबने के डर से ही मर जाऊंगा. इसके लिए आपकी प्रशंसा करता हूं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा है, “यह देखने के बाद मैं अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा हूं”.