बिग बॉस 14 की गैंग की लॉकडाउन मीटिंग, रुबीना-राहुल आए नजर - Samacharline.com

विद्यार्थियों को शिक्षित करने से अधिक उन्हें दीक्षित करने की आवश्यकता है – राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज, ‘कर्मयोगी श्री कृष्णमंगल सिंह कुलश्रेष्ठ स्मृति सम्मान 2026’ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के चार कर्मयोगियों का हुआ सम्मान

उज्जैन। समाज को दिशा देने का...

प्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी होने पर विभिन्न व्यापारी संघों ने आभार जताकर किया अभिनन्दन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शनिवार...

होम

बिग बॉस 14 की गैंग की लॉकडाउन मीटिंग, रुबीना-राहुल आए नजर

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी कई कंटेस्टेंट एक दूसरे के टच में हैं. कई ने पिछले दिनों घर में पार्टी दी, गेट टूगेदर किया. पार्टी से लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए किसी ना किसी रूप में जुड़े हुए हैं.

टीवी शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा आम बात है. पर कुछ लोगों के बीच दोस्ती भी होती है और ये दोस्ती के रिश्ते घर के बाहर भी बन रहते हैं. बिग बॉस 14 के कुछ कंटेस्टेंट के बीच ऐसी ही एक अच्छी बॉन्डिंग बनी है.

घर से निकलकर टच में हैं कई कंटेस्टेंट

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी कई कंटेस्टेंट एक दूसरे के टच में हैं. कई ने पिछले दिनों घर में पार्टी दी, गेट टूगेदर किया. पार्टी से लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए किसी ना किसी रूप में जुड़े हुए हैं.

हाल में ही राहुल महाजन, जिन्हें बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी ने लॉकडाउन मीटिंग की एक इमेज शेयर की. पिक्चर में बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, अर्शी खान, श्रादुल पंडित, नैना सिंह और राहुल महाजन देखे जा सकते हैं. सब वीडियो कॉल में एक दूसरे से चैट कर रहे हैं.

पिक्चर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- आज रात अपने सारे दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताया. इमेज पर इसे लॉकडाउन मीटिंग ऑफ बिग बॉस गैंग बताया गया है.

बता दें कि इससे पहले राहुल की पत्नी नतल्या इलिना ने एक पार्टी दी थी, उस हाउस पार्टी में बिग बॉस 14 के हाउसमेट रुबीना, अभिनव, निक्की तंबोली, नैना सिंह, अर्शी खान, जान कुमार सानू और रूबीना की सिस्टर ज्योतिका दिलैक भी शामिल थे.

राहुल ने अभिवन से अच्छी खासी बॉन्डिंग बना ली थी और निक्की तंबोली और रुबीना भी उनकी अच्छी खासी दोस्त बन गई थी. घर से बाहर आने के बाद भी ये लोग एक दूसरे टच में बने हुए हैं. बता दें कि रुबीना दिलैक शो की विनर बनी थीं.