अपराधी को पकड़ने बंगाल गए थे बिहार के थानेदार, देर रात बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

अपराधी को पकड़ने बंगाल गए थे बिहार के थानेदार, देर रात बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के किशनगंज के थानेदार अश्वनी कुमार की बंगाल में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. अश्वनी कुमार एक अपराधी को पकड़ने गए थे, लेकिन तभी वहां उन पर हमला हो गया और उनकी मौत हो गई.

पश्चिम बंगाल में बिहार के एक थानेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि थानेदार बंगाल में एक वॉन्टेड अपराधी को पकड़ने गए थे, लेकिन तभी वहां कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया और पीट-पीटकर मार डाला.

मामला बंगाल के पंजीपाड़ा थाने के पनतापारा गांव का है. इस गांव में एक वॉन्टेड अपराधी छिपा था, जिसे पकड़ने बिहार के किशनगंज के थानेदार अश्वनी कुमार गए थे, लेकिन उन पर गांव वालों ने हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार रात 2 बजे के आसपास की ये घटना है. दरअसल, किशनगंज की सीमा बंगाल से लगती है. बंगाल के पनतापारा गांव में एक वॉन्टेड अपराधी की तलाश में अश्वनी निकले थे. बताया जा रहा है कि रात में ही अश्वनी कुमार बंगाल के स्थानीय थाने भी पहुंचे. तो वहां थाना प्रभारी ने बोल दिया कि ओडीओ उनके साथ जाएगा. ओडीओ ने बोला कि आप जाइए, हम आते हैं. ऐसे में अश्वनी कुमार गांव अकेले ही पहुंच गए. इसके बाद गांव वालों ने लाठी, डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी.

फिलहाल अश्वनी कुमार का शव बंगाल के इस्लामपुर अस्पताल में है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है.