केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किए।
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित...
केन्द्र सरकार की गरीबों के लिए...

भारत में बेकाबू कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के करीब 2 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मौतें हुई हैं. कोरोना के पॉजिटिव मामले (Positive Cases) बढ़ने के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर (Recovery Rate) में गिरावट आई है.
कोरोना महामारी ने तांडव मचा रखा है. भारत में बेकाबू कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है. देश में कोरोना के नए केस (Positive Case) रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के करीब 2 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मौतें हुई हैं. वहीं, एक्टिव मामलों (Active Cases) का आंकड़ा 14 लाख के करीब पहुंच गया है. कोरोना के प्रतिदिन के आंकड़े खौफनाक हैं.
वर्ल्डोमीटर (worldometer) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 1.99 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं. जबकि 1000 से अधिक मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 1,73,152 हो गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पॉजिटिव मामले (Positive Cases) बढ़ने के मुकाबले कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर (Recovery Rate) में गिरावट दर्ज की जा रही है.