नवोदय विनायक ग्रुप उज्जैन की ओर से दीपावली पर्व की सभी को मंगलकामनाएँ
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
नवोदय विनायक ग्रुप (Navodaya Vinayak Group)...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं...
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और...

यह ऑक्सीजन कोविड-19 के मरीजों को दी जाएगी. इस औद्योगिक ऑक्सीजन में मामूली बदलाव से इसे चिकित्सकीय उपयोग के लायक बनाया जा सकता है. \
देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने कोविड मरीजों की मदद के लिए एक अच्छी पहल की है. अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) जामनगर में स्थित अपनी दो तेल रिफाइनरियों से महाराष्ट्र में ट्रकों से 100 टन ऑक्सीजन पहुंचाए हैं.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में ऑक्सीजन की भारी किल्लत होने की बात कही थी. तेल रिफाइनरी नाइट्रोजन के उत्पादन के लिए अपने एयर-सेपरेशन प्लांट में औद्योगिक ऑक्सीजन भी तैयार करती हैं. इस ऑक्सीजन में कार्बन डाईऑक्साइड और अन्य गैसें हटाकर चिकित्सकीय उपयोग वाली 99.9 फीसद शुद्धता वाली ऑक्सीजन तैयार की जा सकती है.
यह ऑक्सीजन कोविड-19 के मरीजों को दी जाएगी. इस औद्योगिक ऑक्सीजन में मामूली बदलाव से इसे चिकित्सकीय उपयोग के लायक बनाया जा सकता है. महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने रिलायंस की ओर से राज्य को सौ टन ऑक्सीजन मिलने की पुष्टि की है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी ट्वीट कर इसके लिए मुकेश अंबानी की तारीफ की है.
इस बीच, सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने भी कहा कि वह अपने कोच्चि स्थित रिफाइनरी से केरल के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन की सप्लाई करेगा, ताकि कोविड-19 के गंभीर मरीजों का समुचित इलाज हो सके. बीपीसीएल का कहना है कि वह प्रतिदिन 1.5 टन ऑक्सीजन कोच्चि के सरकारी अस्पतालों को देगी.
इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक देश में फिलहाल करीब 7,200 मीट्रिक टन (MT) ऑक्सीजन का डेली उत्पादन होता है. इसमें से करीब 50 फीसदी हिस्सा मेडिकल जरूरतों के लिए इस्तेमाल होता है और आधा हिस्सा औद्योगिक जरूरतों के लिए.