मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार कोरोना संक्रमित हुए - Samacharline.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन की कार्यप्रणाली एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ के शुभारम्भ अवसर पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता...

आम आदमी पार्टी का राज्य स्तरीय पदभार ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राज्य सभा सांसद आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह होंगे शामिल

इन्दौर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...

होम

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार कोरोना संक्रमित हुए

नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. चुनाव आयोग के शीर्ष दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है.

देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है. इसकी चपेट में नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार भी आ गए हैं. दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. चुनाव आयोग के शीर्ष दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है. सुनील अरोड़ा की विदाई के बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है.

देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है. 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है.

एक मई से 18+ उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन

अब 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के कोरोना टीकाकरण का रास्ता साफ हो गया है. डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये फैसला लिया है. 1 मई से वैक्सीनेशन का चौथा चरण शुरू होगा. इसमें 18 साल से ऊपर के सभी लोग वैक्सीन ले सकेंगे. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को सीधे कंपनियों से वैक्सीन लेने की छूट दी है.

18 प्लस उम्र के लोगों के टीकाकरण पर सरकार जल्द ही प्रोटोकॉल जारी करेगी. अब तक सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन बिल्कुल फ्री दी जा रही है, लेकिन निजी अस्पतालों में वैक्सीन के एक डोज की कीमत 250 रूपए तय है. विपक्षी नेता काफी समय से सबके लिए वैक्सीन की मांग कर रहे थे लेकिन अब सरकार ने फैसला ले लिया.