पंजाब: बेटे ने पिता का सिर काटकर घर में दफनाया, जायदाद का था झगड़ा - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

पंजाब: बेटे ने पिता का सिर काटकर घर में दफनाया, जायदाद का था झगड़ा

पंजाब के जिला फरीदकोट से सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए. जायदाद और पैसे के लिए एक बेटे ने पिता को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उनकी बेदर्दी से हत्या कर दी. बेटे ने इस पूरी घटना को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त और नौकर का सहारा लिया. वहीं, आरोपी बेटे ने जिस तरह इस हत्या को अंजाम दिया है उसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

पुलिस को दीप सिंह वाला गांव के सरपंच से एक कत्ल की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस उस घर में पहुंची तो पुलिस सन्न रह गई. पुलिस ने देखा कि हरपाल सिंह नाम के व्यक्ति की लाश घर के आंगन में पड़ी है और उनका सिर धड़ से गायब है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच में पुलिस ने पाया की मृतक की उम्र 60 साल है.

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपने आला अधिकारियों को सूचित किया. इलाके के एसएसपी सवर्ण दीप सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत ही मामले की जांच शुरू करवाई. इलाके की सभी जांच एजेंसी को बुलाया गया और तफ्तीश शुरू की गई. पुलिस ने गांववालों से भी पूछताछ की.

पुलिस ने तफ्तीश में पाया कि हरपाल सिंह का बेटा नशे का आदि है और उस पर पहले भी नशे को लेकर एक मामला दर्ज है. साथ ही उन्हें जांच में पता चला कि बाप-बेटे में पैसे और नशे की वजह से अनबन रहती थी. पुलिस ने जब बेटे पीपल सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया.

आरोपी बेटे ने बताया की घर के नौकर जसविंदर सिंह और उसके दोस्त गुरसेवक सिंह के साथ मिलकर उसने पहले घर के कुत्ते को बेहोश किया ताकि वह जाग न जाए. इसके बाद उसने अपने पिता हरपाल सिंह को बेहोशी का इंजेक्शन दिया फिर उसने जो किया उससे जानकर लोगों की रुह कांप गई.

आरोपी बेटे ने पिता के गले में रस्सी डालकर कर घर की छत से लटकाकर फेंक दिया जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया. बाद में तीनों आरोपियों ने सिर को घर में ही दफना दिया. आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि यह सब उसने जायदाद और नशे के लिए किया. पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर उनके खिलाफ कत्ल की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी बी के सिंगला ने बताया कि एक कत्ल का मामला सामने आया था जिसमें मृतक हरपाल सिंह का सिर धड़ से गायब था. हमने तीन लोगों को पकड़ा है जिनकी निशानदेही पर हमने सिर और वारदात में इस्तमाल की गई रस्सी को बरामद कर लिया है. इस पूरी घटना का मास्टर माइंड मृतक हरपाल सिंह का बेटा पीपल सिंह है. इसके दो साथी हैं जिनमें से एक घर का नौकर और दूसरा इसका दोस्त है. कत्ल का करण घर की जायदाद, पैसा और नशा है जिसके कारण यह कत्ल हुआ है. आरोपी बेटे पर पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.