दिल्ली के आस्था अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, वेंटिलेटर पर हैं 40 मरीज - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट ज़ाहा हदीद द्वारा डिज़ाईन किए गए बी-आह के प्रतिष्ठित एआई-सक्षम व नेट-ज़ीरो-रेडी मुख्यालय की सराहना की, एडवांस्ड सस्टेनेबल और एआई-सक्षम है बी आह फैसिलिटी का मुख्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसिद्ध आर्किटेक्ट...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘चोइथराम’ के अध्यक्ष श्री एल. टी. पगरानी से प्रदेश की निवेश नीतियों और व्यापारिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की

चोइथराम समूह सुपरमार्केट और आधुनिक किराना...

होम

दिल्ली के आस्था अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, वेंटिलेटर पर हैं 40 मरीज

कोरोना महासंकट के बीच दिल्ली पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली इस वक्त हर दिन आने वाले हजारों केस से जूझ रही है, तो वहीं राजधानी में बढ़ती मौतों की संख्या हर किसी की चिंता बढ़ा रही है.

देश में इस वक्त कोरोना वायरस के संकट का तूफान आया हुआ है. इस महासंकट के बीच दिल्ली पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली इस वक्त हर दिन आने वाले हजारों केस से जूझ रही है, तो वहीं राजधानी में बढ़ती मौतों की संख्या हर किसी की चिंता बढ़ा रही है.

• 24 घंटे में सामने आए कुल केस: 20201

• 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 380

• एक्टिव केस: 92,358

• कुल केस: 10,47,916

• कुल मौत: 14,628

दिल्ली से जुड़े बड़े अपडेट

दिल्ली में अभी भी ऑक्सीजन और बेड्स का संकट बना हुआ है. सोमवार की देर रात को दिल्ली में ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची, जिसमें ऑक्सीजन के चार कंटेनर्स थे. अब इन्हें दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया जाएगा. दिल्ली के कई अस्पताल अभी भी अंतिम वक्त पर ऑक्सीजन पा रहे हैं.

वहीं, अगर अस्पतालों में बेड्स की संख्या की बात करें तो हालात खराब हैं. मंगलवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ 15 आईसीयू बेड्स खाली हैं. जबकि ऑक्सीजन बेड्स की संख्या सिर्फ 1736 हैं. बीते दिन ही दिल्ली में सरदार पटेल कोविड सेंटर की शुरुआत हुई है, जिसमें 500 ऑक्सीजन बेड्स की सुविधा है.

बीते दिन दिल्ली में भले ही कोरोना के मामले कुछ कम आए, लेकिन उसके पीछे रविवार को हुई कम टेस्टिंग का असर भी देखा जा सकता है. लेकिन इसके बावजूद मौतों की संख्या और पॉजिटिविटी रेट चिंता बढ़ाने वाला है. बीते दिन दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 35 फीसदी से अधिक रहा. औसतन दिल्ली में 75 हजार से अधिक टेस्ट किए जाते हैं, लेकिन बीते दिन सिर्फ 57 हजार टेस्ट ही किए गए.