दिल्ली: 50 हजार में बेच रहे थे ऑक्सीजन सिलेंडर, तीन आरोपी गिरफ्तार - Samacharline.com

विशेष लेख : शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

कभी नक्सल हिंसा और दुर्गम भौगोलिक...

लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

लोकभवन में आज से ‘सतर्कता जागरूकता...

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – श्री डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं...

होम

दिल्ली: 50 हजार में बेच रहे थे ऑक्सीजन सिलेंडर, तीन आरोपी गिरफ्तार

साउथ दिल्ली पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑक्सीजन सिलेंडर, नाइट्रोजन सिलेंडर और फ्लोमीटर्स को बेहद महंगे दामों पर बेच रहे थे. अब इन तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

कोरोना संकट के बीच दिल्ली समेत पूरे देश में ऑक्सीजन और दवाई की कालाबाजारी की जा रही है. साउथ दिल्ली पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑक्सीजन सिलेंडर, नाइट्रोजन सिलेंडर और फ्लोमीटर्स को बेहद महंगे दामों पर बेच रहे थे. अब इन तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी के दौरान उनकी टीम को पता लगा कि कुछ लोग ऑक्सीजन सिलेंडर और फ्लो मीटर को बेहद महंगे दामों पर बेच रहे हैं और ऑक्सीजन संकट के दौरान भारी मुनाफा कमा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने ऐसे लोगों पर लगातार नजर बना के रखी हुई है.

पुलिस को पता चला कि एक शख्स घिटोरनी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचकर ऑक्सीजन सिलेंडर को बेहद महंगे दाम पर बेच रहा है. जानकारी मिलते ही एक टीम बनाई गई ताकि आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सके. इसके बाद पुलिस ने एक कार को रोका, उसमें से पुलिस को दो ऑक्सीजन सिलेंडर मिले.

कार को मोहित नाम का शख्स चला रहा था. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बड़ा वाला सिलेंडर 50,000 में जबकि छोटा सिलेंडर 30,000 में जरूरतमंदों को बेच रहा है. पूछताछ में मोहित ने पुलिस को बताया कि उसे यह सिलेंडर सुमित और अंसार अहमद नाम के एक शख्स देते हैं, जिन्हें वह आगे बेच देता है.

इसके बाद पुलिस ने सुमित और अंसार अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चार ऑक्सीजन सिलेंडर, 5 नाइट्रोजन सिलेंडर बरामद किए. पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ फतेहपुर बेरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच कर रही है.