कोरोना का असर! अब हफ्ते में इस दिन बंद रहेंगे LIC के ऑफिस - Samacharline.com

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री विक्रांत भैरव के दर्शन किए

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन...

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को...

होम

कोरोना का असर! अब हफ्ते में इस दिन बंद रहेंगे LIC के ऑफिस

कई लोगों को कन्फ्यूजन है कि LIC के कार्यालयों में 15 मई 2021 से वर्किंग डे या टाइमिंग में बदलाव होने जा रहा है. लेकिन असल में LIC के ऑफिस में कामकाज का समय 10 मई से ही बदलने जा रहा है. अब ये समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक का होगा. फिर 15 मई से क्या बदलेगा?

दरअसल LIC के कार्यालयों में कामकाज की जो नई व्यवस्था लाई जा रही है. उसके हिसाब से 15 मई को वो पहला शनिवार होगा जब उसके ऑफिस बंद रहेंगे. इस तरह LIC कार्यालयों में 5 Working Day कल्चर की शुरुआत 10 मई से ही हो रही है.

देशभर में LIC के 2,000 से ज्यादा शाखा हैं. ये सभी शाखाएं LIC के 8 जोनल ऑफिस और 100 से अधिक डिविजल ऑफिस से अटैच होती हैं. इन्हीं कार्यालयों के माध्यम से वह देशभर में अपनी सेवाएं देती है. अब से इन्हीं कार्यालयों का समय बदलने जा रहा है.

कोरोना काल में यूं तो आपको घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. LIC से जुड़े अधिकतर काम अब ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको बस www.licindia.in. पर लॉगइन करना है. यहां आप प्रीमियम पेमेंट, पॉलिसी डॉक्यूमेंट डाउनलोड और नई पॉलिसियों की जानकारी लेने जैसे काम कर सकते हैं.

LIC ने इस बारे में नोटिफिकेशन 15 अप्रैल 2021 को ही जारी कर दिया था. साथ ही ट्विटर पर भी जानकारी दी थी. ऐसे में ग्राहकों को अगर LIC के दफ्तरों में कोई काम है तो सोमवार से वह नए समय के हिसाब से ही घर से निकलें.